नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा गाजीपुर में लटके तार देख कर भड़क गए। इसके बाद जेई, एसडीओ और एक्सईएन पर तगड़ा ऐक्शन लिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार के निर्देश पर गाजीपुर के जंगीगंज डिविजन के मेहरोर उपकेंद्र के जेई धर्मेंद्र पाल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार और एसडीओ मनोज वर्मा को चार्जशीट दी गई है। यह कार्रवाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आदेश पर की गई। वाराणसी जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जेई का सस्पेंशन कर दिया गया। उनकी जगह शीघ्र दूसरे जेई की तैनाती की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मंत्री बुधवार को बलिया जा रहे थे। इस बीच उन्होंने महड़ौर मार्ग पर अपना काफिला रुकवा लिया और एक गांव में पहुंचकर बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.