नई दिल्ली, मार्च 16 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने इस मेजर चेंज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के अनाउंसमेंट के वक्त से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन अब अचानक आई इस खबर के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर मेकर्स ने ऐसा क्यों किया होगा। इसी बीच अपूर्व लखिया ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म का टाइटल बदलना कोई रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था।अचानक नहीं बदला गया फिल्म का नाम निर्देशक लखिया ने बताया कि फिल्म का नाम बदलने का फैसला भले ही फैंस को अचानक लगे, लेकिन मेकर्स ने शुरुआत से ही 'बैटल ऑफ गलवान' और 'मातृभूमि' दोनों नाम रजिस्टर्ड करवाए...