नई दिल्ली, फरवरी 17 -- बॉलीवुड के दिवंगत लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार को ट्रैजिडी किंग भी कहा जाता था। दिलीप साहब हर सीन में ऐसी जान फूंक दिया करते थे कि फिल्म देखने के बाद घर लौटकर भी वो सीन लोगों के जेहन में छपा रह जाता था। लेकिन क्या आपको पता है कि वो ऐसा एक खास हुनर और समझ के चलते कर पाया करते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिलीप साहब के इस हुनर के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बताई यह बात इस तरफ भी इशारा करती है, कि क्यों कई एक्टर स्क्रीन पर बहुत रोने के बावजूद भी जनता तक वो इमोशन डिलीवर नहीं कर पाते हैं।यूं ही ट्रैजिडी किंग नहीं बने दिलीप कुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया- आपने अक्सर देखा होगा कि टीवी सीरियल में पूरा परिवार खड़ा है और आंसू बहा-बहाकर रो रहा है। लेकिन जनता बिना जरा सा भी भावुक हुए एकटक वो स...