नई दिल्ली, जनवरी 9 -- "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हेमंत विरानी का किरदार निभाने वाले शक्ति आनंद का नया शो महादेव एंड सन्स रिलीज हुआ है। इस शो के शुरू होने के बाद से ही खबरें हैं कि शक्ति आनंद ने क्योंकि सास बहू थी 2 छोड़ दिया है। फैंस इस बात से काफी निराश हैं, लेकिन अब शक्ति आनंद ने खुद साफ किया है कि उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को छोड़ा नहीं है।क्या शक्ति आनंद ने छोड़ दिया है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2? टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में शक्ति आनंद ने कहा, "नहीं, नहीं छोड़ा नहीं है, मैं बिल्कुल मतलब इस चीज को छोड़ने में विश्वास नहीं रखता क्योंकि अभी जो मेरी उनके क्रिएटिव से बात यही वाली हुई है कि अभी जैसे ये नया शो अभी शुरू हुआ है। तो हो सकता है कि पहले कुछ दिनों मैं वहां पर थोड़ी चीजों को नजकअंदाज करूं, मेरे बिना वहां पर श...