देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर,प्रतिनिधि बाबा वैद्यनाथ मंदिर के समीप नगर के मानसरोवर तट पर क्यू कॉम्पलेक्स के पास शुक्रवार को चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुजीत कुमार झा ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गेनाइजेशन के कई सदस्य बाबा वैद्यनाथ मंदिर पूजा करने के लिए आए थे। वह लोग दो गाड़ियों से देवघर आए थे। सुबह 11:30 बजे क्यू कॉम्पलेक्स के पास अपनी इनोवा कार पार्क कर मंदिर में पूजा करने गए। पूजा के बाद वापस लौटने पर देखा कि कार का शीशा टूटा था। कार के अंदर रखा लैपटॉप और उसके बैग में मौजूद ट्रस्ट के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो चुके थे। पीड़ित सुजीत कुमार झा ने बताया कि पूजा के दौरान ड्राइवर ने फोन कर बताया कि अज्ञात व्यक्ति कार का...