क्यूरेटर कार्यशाला के लिए आवेदन आमंत्रित
प्रयागराज, अगस्त 29 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12 और 13 सितंबर को प्रदेशीय क्यूरेटर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें बीसीसीआई के वरिष्ठ और अनुभवी क्यूरेटर जिले के क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को प्रशिक्षण देंगे। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक एलबी काला ने बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी, 25 से 55 वर्ष आयु का और कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आधार कार्ड की छायाप्रति भी लगानी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी एक सितंबर तक एलबी काला से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.