क्यूब हाईवेज 5,000 करोड़ का आईपीओ लाएगी
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली। राजमार्ग अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इस महीने 5,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है। यह पूरा निर्गम बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। यानी इस निर्गम के जरिये कंपनी नई पूंजी नहीं जुटाएगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट का उद्देश्य सूचीबद्ध होने के बाद अपने निवेशक आधार का विस्तार करना और यूनिट में कारोबार बढ़ाना है। दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित है। यह भी पढ़ें- IPO News: इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नई कंपनियों का आईपीओ, एक का GMP पहुंचा 175 रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.