बुलंदशहर, जनवरी 8 -- सिकंदराबाद। लुहारली स्थित टोल प्लाज़ा के तत्वावधान में गांव नगला चमरू में सामाजिक उत्थान एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर कुल 60 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शीतकाल में आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करना रहा। टोल प्लाज़ा प्रशासन द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य लोग एवं टोल प्लाज़ा के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और आयोजकों के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.