गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित आईएमएस (यूसी) को इस वर्ष प्रतिष्ठित क्यूएस आई-गेज रेटिंग में प्लैटिनम श्रेणी प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर संस्थान के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राकेश छारिया और निदेशक प्रो. जसकिरण कौर ने बताया कि क्यूएस आई-गेज ने टीचिंग एवं लर्निंग, फैसिलिटीज और गवर्नेंस एवं स्ट्रक्चर में प्लैटिनम श्रेणी प्रदान की गई। वहीं, अकादमिक डेवलपमेंट में संस्थान को डायमंड श्रेणी एवं डायवर्सिटी एवं एक्सेसिबिलिटी, फैकल्टी क्वालिटी, एम्प्लॉयबिलिटी तथा सोशल रिस्पांसिबिलिटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संस्थान को गोल्ड श्रेणी प्रदान की गई। क्यूएस आई-गेज भारत की एक प्रतिष्ठित एवं स्वतंत्र उच्च शिक्षा रेटिंग प्रणाली है, जिसे वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध क्यूएस, यूके की विशेषज्ञता एवं गुणवत्ता मानकों के आधार पर विकसित किया गया ह...