लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर, संवाददाता। क्यूआर कोड स्कैन कराकर लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। एक ही आरोपी ने अलग-अलग मामलों में कई लोगों को ठग लिया है। साइबर थाना पुलिस ने तीन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलिया क्षेत्र के गांव पतवारा निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की बीसी गांव में ही चलाता है। 10 मार्च की सुबह एक युवक आया और हॉस्पिटल में भुगतान का झांसा देकर क्यूआर कोड स्कैन कराया और दो बार में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान विवेक पुत्र संतराम निवासी थाना पढुआ क्षेत्र के रूप में हुई। जिसके पास से मोबाइल और बाइक भी बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और उसकी बाइक को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.