क्यूआर कोड स्कैन कर मौके पर दर्ज हो जाएगी खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायतें
अमरोहा, जुलाई 29 -- अमरोहा। सावन कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाईवे स्थित होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की सघन जांच की जा रही है। विभाग ने पहली बार शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी लागू की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। कांवड़िये खाद्य पदार्थ संबंधी किसी भी समस्या पर क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ रूट पर संचालित होटल व ढाबों में मांसाहारी भोजन परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा : 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा डीजे; क्यूआर कोड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.