कानपुर, जून 15 -- कानपुर। प्रदेश भर के बिजली उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं के लिए क्यूआर कोड आधारित नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट या सुधार किया जा सकेगा। यह सुविधा खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है, जिनके पुराने मोबाइल नंबर बंद हो चुके हैं या किसी दूसरे व्यक्ति को अलॉट हो गए हैं। दरअसल, स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिल, ओटीपी और अन्य सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं का पुराना नंबर बंद हो गया था या रीचार्ज न होने की वजह से निष्क्रिय हो चुका था, उन्हें न तो बिल की जानकारी मिल पा रही थी और न ही वे बिल डाउनलोड कर पा रहे थे। कई मामलों में ...