पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पूरनपुर। क्यूआर कोड से रुपए वापस भेजने के बाद एक युवक के बैंक खाते से हजारों रुपए कट गए और खाता फ्रीज हो गया। युवक ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले मो. अयान पुत्र सलीम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 20 नबंवर को उनके पास मोहल्ले में ही रहने वाला एक व्यक्ति का फोन आया। उसने तीसरे व्यक्ति के पास रुपए भेजने की बात कहते हुए मोबाइल से मेरे खाते में 18 हजार रुपए भेज दिए। अयान ने तीसरे व्यक्ति के क्यूआर कोड पर रुपए भेजने का प्रयास किया लेकिन नहीं जा सके। इस पर मोहल्ले के व्यक्ति ने अयान से रुपए उसके क्यूआर कोड पर दो बार में वापस ले लिए। कुछ दिन बाद उसे डाकघर के खाते में 36 हजार रुपए माइनस हो गए और खाता भी फ्रीज हो गया।...