नोएडा, जून 25 -- नोएडा, उदय। विद्युत निगम के उपभोक्ता क्यूआर कोड की मदद से मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और व्हाटसअप नंबर दुरुस्त कर करेंगे। इसके लिए उपभोक्ता को बिल में आए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद विद्युत निगम का पेज खुलकर आ जाएगा। इसका जिले के चार लाख से अधिक उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। विद्युत निगम ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिल में दो क्यूआर कोड जारी किए है। इन बिल में अंत में दोनों क्यूआर कोड दिए गए है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार एक क्यूआर कोड में मोबाइल नंबर, व्हाटसाप नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करने का विकल्प दिया गया है। इस क्यूआर कोड को गूगल पर स्कैन करने पर नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसके बाद कनेक्शन नंबर डालना होगा। फिर उपभोक्ता की कनेक्शन में दर्ज सभी जानकारी आ जाएगी। इसमें उपभोक्ता अपनी सुविधा के लिए मोबा...