क्यूआर कोड वाली डिग्री से लैस होंगे कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, 7 सुरक्षा फीचर से होगी प्रमाण पत्र की सुरक्षा
चाईबासा, सितम्बर 27 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सातवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को आधुनिक सुरक्षा फीचर से लैस डिग्री प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। 29 सितंबर को पोटो हो सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने बताया कि प्रमाण पत्र में क्यूआर कोड समेत सात सुरक्षा फीचर शामिल किए गए हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर डिग्री से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी करने पर उस पर 'फोटोकॉपी' अंकित हो जाएगा, जिससे जालसाजी रोकने में मदद मिलेगी।समारोह में कुल 5473 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 4066 स्नातक और 44 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। विभिन्न विषयों के 26 गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को भी सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.