देवघर, जनवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के जलसार रोड निवासी अनीश कुमार ने साइबर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी के प्रयास का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि पेशे से सैलून संचालक है और ऑनलाइन माध्यम से सैलून से संबंधित सामान मंगाया था। बताया कि कुछ दिनों पूर्व ऑनलाइन सैलून का सामान ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 3,700 रुपए थी। ऑर्डर के समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुना था। बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर पहले भुगतान की मांग करने लगा। भुगतान के लिए एक क्यूआर स्कैनर भेजा और उसी के माध्यम से रुपए भेजने का दबाव बनाया। जब उसने इंकार किया तो ऑनलाइन नोटिस भेजकर डराने का प्रयास किया। नोटिस की सत्यता की जांच करने पर पूरी तरह फर्जी पाया गया। उसके बाद जब पीड़ित ने उस व्यक्ति से इस संबंध में सवाल किया तो आरोपी ने राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.