हाजीपुर, जून 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- सीतापुर और रामपुर में आज से पूर्व बुकिंग पर मिलेगी खादनए प्रणाली का परिचय जिला पदाधिकारी ने बताया कि 15 जून 2026 से जिले में फर्टिलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी भूमि के रकबे एवं फसल की आवश्यकता के अनुरूप अनुशंसित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।पारदर्शिता और सरलता यह प्रणाली उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने, अनावश्यक भीड़ कम करने तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करा...