पीटीआई, अप्रैल 27 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जीवन से प्रेरित बताई जा रही 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' डॉक्यू सीरीज की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को बंद कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब केंद्र सरकार की ओर से फिल्म को रिलीज न करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तो मामले में सुनवाई लायक कुछ रहा ही नहीं। जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि डॉक्यू सीरिज पर जब तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी लागू हैं तो निर्माता इसे रिलीज करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं लॉरेस बिश्नोई की ओर से पेश वकील ने आशंका जताई कि डॉक्यू सीरिज को अलग तरीके से रिलीज किया जा सकता है जैसे कि किरदार के नाम में बदलाव आदि। इसपर जस्टिस कौरव ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो याचिकाकर्ता तब उचित कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.