क्या LSG के खिलाफ RR के 'करो या मरो' मैच में खेलेंगे रविंद्र जडेजा या वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से रहेंगे बाहर?
नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे लीग चरण में अपने बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे। 19 मई को उसका लखनऊ सुपर जॉइंट्स से मुकाबला है, जो उसके लिए मस्ट विन मैच है। क्या राजस्थान रॉयल्स के इस 'करो या मरो' मैच में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा खेलेंगे? सवाल इसलिए कि रॉयल्स के पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह नजर नहीं आए थे। कप्तान रियान पराग ने इसकी वजह 'वर्कलोड मैनेजमेंट' बताई थी। उनके घुटने में चोट लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जडेजा की गैरमौजूदगी पर कप्तान रियान पराग ने ज्यादा डीटेल नहीं दिया था कि उनकी स्थिति फिलहाल कैसी है? कब तक फिट होंगे? आगे के मैच खेलने की स्थिति में हैं या नहीं? यह भी पढ़ें- जयपुर में आज फिर लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे शिकार? ये है पिच रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.