नई दिल्ली, मार्च 4 -- पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान की होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की कीमतों में उछाल जारी है। वहीं, भारत ने ऊर्जा सप्लाई को बरकरार रखने की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि भारत के पास पेट्रोलियम पदार्थों का भरपूर स्टॉक मौजूद है। भारत के 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल के साथ करीब आठ सप्ताह का कच्चे तेल का स्टॉक मौजूद है। देश में करीब 25 दिन की एलपीजी और एलएनजी भी उपलब्ध है। ऐसे में इस वक्त ईंधन आपूर्ति सामान्य है। हालांकि, सरकार का कहना है कि उसने वैकल्पिक व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। युद्ध के लंबा खिंचने से रसोई गैस एलपीजी की आपूर्ति पर सर्वाधिक असर पड़ सकता है जिससे आम आदमी सीधे प्रभावित होगा। इस बीच, तेल कंपनियों ने पेट्रोकेमिकल यूनिट के...