नई दिल्ली, मई 28 -- पेट्रोल में मिलने वाला एथेनॉल आने वाले समय में आपकी रसोई गैस की जगह ले सकता है। यह LPG के मुकाबले काफी सस्ता पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा, "पानी में 7 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने पर स्टोव जैसी लौ पैदा होती है और यह रसोई गैस से सस्ती है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक है।" इस बयान ने एक बार फिर घरेलू रसोई के लिए अल्कोहल-आधारित ईंधनों को चर्चा में ला दिया है। आइए समझें क्या एथेनॉल वाकई एलपीजी की जगह ले सकता है और क्या विज्ञान इस दावे का समर्थन करता है?क्या है एथेनॉल स्टोव और इसकी खासियत एथेनॉल स्टोव खाना पकाने की आधुनिक तकनीक है। यह गन्ने या मक्के जैसी फसलों से तैयार बायो फ्यूल पर काम करती है। इसे LPG सिलेंडर का बेहतर विकल्प भी समझा जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह बिना धुएं, गंध और कालिख के LPG जैसी त...