नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए अपने 6 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी है। पाटीदार ने अब तक कुल 22 छक्के जड़े हैं। इस शानदार शुरुआत के साथ आरसीबी के कप्तान के पास आईपीएल में एक खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका है। अगर इसी तरह रजत पाटीदार की फॉर्म चलती रही तो वे आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान भी बन सकते हैं।रजत पाटीदार को रिकॉर्ड बनाने के लिए इतने छक्के चाहिए फिलहाल, आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर का नाम पहले स्थान पर हैं। वे साल 2025 के आईपीएल सीजन में कमाल की फॉर्म में थे और उन्होंने इस सीजन 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39 छक्के जड़े थे। अय्यर के ...