नई दिल्ली, फरवरी 7 -- आज से विश्व कप के दसवें संस्करण का शुभारंभ हो रहा है। भारत आज अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका से खेलेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदी में लंबे समय के बाद भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर अच्छी शुरुआत करने की जिम्मेदारी होगी। भारत और अमेरिका के बीच विश्व कप का यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा, क्या मुंबई में बारिश जैसे माहौल तो नहीं बन रहे हैं, मैच पूरा हो सकेगा या नहीं, इस तरह के तमाम सवाल क्रिकेट फैंस के मन में हैं। ऐसे में हम आपको मुंबई के मौसम का हाल बता रहे हैं। इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि मौसम रिपोर्ट के अन...