नई दिल्ली, अगस्त 17 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज (सोमवार, 17 अगस्त को) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उनकी ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा ने एक तरफ नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। इसी वजह से ये चर्चा और अटकलें जोर मारने लगी हैं कि क्या देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्रीय राजनीति में आएंगे और केंद्र सरकार में कोई बड़ी भूमिका निभाएंगे? हालांकि, उन्होंने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। अपनी दिल्ली यात्रा के बाद राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि उनका यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए है। फडणवीस ने राष्ट्रीय राज...