मुंबई, जनवरी 15 -- BMC Elections: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए मुंबई में गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। नतीजों का ऐलान शुक्रवार (16 जनवरी) को होगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो जाएगी। बीएमसी में पिछले कई दशकों से शिवसेना हावी रही है, लेकिन 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद से ठाकरे बंधुओं के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन किया है, जबकि महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा शामिल हैं। बीएमसी की गिनती देश के सबसे अमीर नगर निगम में होती है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका बजट कई छोटे राज्यों से भी अधिक है। साल 2017 में पिछली बार हुए बीएमसी चुनावों में शिवसेना को 84 तो भाजपा को 82 सीटें मिली थीं। इसके अलावा, कांग्रेस का आंकड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.