नई दिल्ली, जून 27 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने दुनियाभर में हाहाकार मचा दिया है। कई जगहों पर एआई ने लोगों की जगह ले ली है। अब तक एआई के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। जिनकी नौकरी बची है, उन्हें भी कहीं न कहीं यह डर सता रहा है कि उनकी नौकरी भी खतरे में न पड़ जाएं। शायद इसी डर को कम करने के लिए कैलिफोर्निया राज्य ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है जो AI की वजह से होने वाली नौकरियों की हानि पर नजर रखता है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के ऑफिस के अनुसार, इसका मकसद AI के कारण बड़े पैमाने पर होने वाली नौकरियों की हानि के लिए एक 'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' (समय से पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम) के तौर पर काम करना है। यह ट्रैकर सरकार को यह तय करने में मदद करेगा कि कहां सबसे ज्यादा दखल देने या मदद करने की जरूरत है।कैसे काम करेगा ट्रैकर, ...