नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- भारतीय आईटी इंडस्ट्री को लेकर अक्सर यह कहा जाता रहा है कि हर दशक में इसका अंत नजदीक है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। AI के चलते यह चर्चा तो और आम हो गई है। टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन का कहना है कि भारतीय आईटी सेक्टर अपनी मजबूती और स्किल के दम पर हर चुनौती से उभरकर सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सेक्टर की ताकत केवल कम लागत नहीं, बल्कि उच्च स्तर की विशेषज्ञता और गहरे स्किल सेट हैं।2030 तक खत्म होने की बातें बेबुनियाद द इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हाल के समय में यह दावा किया जा रहा था कि 2030 तक आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री खत्म हो सकती है। इसके उलट कंपनियों को AI का पूरा फायदा उठाने के लिए टीसीएस जैसी कंपनियों की जरूरत और ज्यादा बढ़ेगी। यानी AI खतरा नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर बनकर उभ...