प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 में अनुमान के मुताबिक आवेदन की संख्या कम है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। शनिवार रात तक 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 27 मार्च को जब यूपी-टीईटी के लिए आवेदन शुरू हुए थे उस समय 20 लाख से अधिक आवेदन का अनुमान लगाया जा रहा था क्योंकि चार साल बाद परीक्षा होने जा रही है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरटीई 2011 लागू होने से पूर्व नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर एनआईओएस से 18 महीने का डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी यूपी-टीईटी में मौका दिया गया है। यह भी पढ़ें- UPTET 2026: यूपी पीईटी परीक्षा आज, हाईकोर्ट ने 174 छात्रों को दी बड़ी राहत; परीक्षा में बैठ सक...