नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- गुजरात सरकार ने हाल ही में दो IAS अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया। इन अधिकारियों में के. राजेश और गौरव दहिया शामिल हैं। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उनकी सेवा संबंधी रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद की। गुजरात कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी दहिया के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी सर्विस के दौरान अनुशासनात्मक कार्यवाही, विवादों और गलत आचरण की जांच के बाद की गई है। उनकी अभी 18 वर्ष की सेवा शेष थी। गुजरात कैडर के 42 वर्षीय IAS गौरव दहिया वर्ष 2044 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। दहिया पर आरोप था उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की। दो पत्नियां रखने और अन्य आरोपों के चलते उन्हें 2019 में सस्पेंड भी किया गया था लेकिन 2023 में उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया था। गौरव दहिया गुजरात क...