नई दिल्ली, मार्च 31 -- Hanuman Jayanti Date Kab hai Hanuman Jayanti 2026, हनुमान जयंती 2026 : हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जयंती हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि को भक्ति-भाव के साथ हनुमान जयंती मनाई जायेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं। माना जाता है की इस खास दिन पर भगवान श्री राम, मां सीता और बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना करने से जातक को यश, बल, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती के पावन मौके पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय क्या रहेगा-क्या 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती मन...