क्या 19 साल बाद बढ़ेगी वृद्धावस्था पेंशन? 200 रुपये महीने पर सरकार का ऐसा जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- केंद्र सरकार ने बुजुर्गों को मिलने वाली 200 रुपये की मासिक पेंशन का बचाव करते हुए कहा है कि लाभार्थी इससे संतुष्ट हैं। सरकार ने बताया कि फिलहाल इस राशि को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह रकम पिछले 19 वर्षों से नहीं बदली है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने 11 अगस्त को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद सुनील बोस ने सरकार से पूछा था कि क्या उसने पेंशन की मौजूदा राशि पर्याप्त होने का आकलन किया है और क्या इसे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव है।किसे कितनी पेंशन मिलती है? ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) चलता है। इसके अंतर्गत कमजोर वर्गों को पेंशन देने के लिए तीन योजनाएं हैं।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 60 से 79 वर्ष की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.