नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को वेब सीरीज "UP 77" की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया। ये सीरीज कथित तौर पर मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर बनी है। दुबे की पत्नी ऋचा द्वारा रिलीज रोकने के लिए लगाई गई अर्ज़ी पर जस्टिस सचिन दत्ता सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट इस स्टेज पर इसकी रिलीज में दखल देने के लिए तैयार नहीं है।विकास दुबे और सीरिज पर क्या बोले प्रोड्यूसर? कोर्ट ने वेब सीरीज के प्रोड्यूसर्स का बयान दर्ज किया कि यह पूरी तरह से एक फिक्शन है। इसका दुबे समेत किसी भी व्यक्ति की असल जिंदगी की कहानी से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट ने प्रोड्यूसर्स से पिटीशनर की चिंताओं को दूर करने के लिए इस बारे में एक अंडरटेकिंग या पब्लिक स्टेटमेंट जारी करने को भी कहा। कोर्ट ने कहा, "इस बारे में दो हफ़्ते के अंदर एक हल...