नई दिल्ली।, मार्च 13 -- India-China Updates: चीन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब ड्रैगन ने 600 से अधिक गांव बसाए हैं। इनमें से अधिकांश गांव अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं। इन गांवों को श्याओकांग कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है खुशहाल गांव। भारतीय सेना के उपप्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इनमें से 72% गांव अकेले उत्तर-पूर्वी राज्यों के पास हैं, जिनमें से लगभग 450 गांव सीधे तौर पर अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं।क्या हैं श्याओकांग गांव? चीन पिछले पांच वर्षों से तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (TAR) के साथ लगने वाली भारतीय सीमा पर इन गांवों का निर्माण कर रहा है। इन गांवों में मुख्य रूप से दो मंजिला, विशाल और आधुनिक इमारतें शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.