इस्लामाबाद, फरवरी 27 -- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई शहरों पर हमला बोला है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान ने हमारी चौकियों पर अटैक किया था और बेगुनाह नागरिकों तक को टारगेट किया गया था। इसके जवाब में हम हमला कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से इस जंग को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दावे भी किए जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' की शुरुआत की है। पाकिस्तान के इस ऐलान के बाद से दुनिया भर में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर गजब लिल-हक का अर्थ क्या है। उल्लेखनीय यह है कि दो मुसलमान देशों के बीच यह जंग रमजान के महीने में हो रही है, जिसे इस्लाम में बेहद पवित्र माना जाता है। गजब लिल-हक का अर्थ होता है, इंसाफ के लिए गुस्सा। पाकिस्तान का कहना है कि हम अफगानिस्तान की ओर से बेगुनाह पर ल...