क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी
अहमदाबाद, अगस्त 5 -- गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए राज्य में बिना मानकों के बनने वाले 'एनालॉग' पनीर, चीज और मक्खन के बेचने, बनाने और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच में नकली और घटिया क्वालिटी के पनीर, चीज और मक्खन बरामद होने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत यह फैसला लिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।क्या है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन दूध से तैयार किए जाने वाले सामान्य पनीर, चीज और मक्खन का विकल्प है। इसे असली दूध के बजाय वनस्पति तेल और अन्य पदार्थों से बनाया जाता है। यह पारंपरिक पनीर की तुलना में काफी सस्ता होता है। यह सस्ता होने के साथ कम पोषण देता है। यही नहीं इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अपेक्षाकृत कम होती है।नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.