नई दिल्ली, जनवरी 29 -- कांग्रेस के साथ तनाव की अटकलों के बीच सांसद शशि थरूर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि क्या बात हुई। खबरें हैं कि थरूर ने ही नेतृत्व से मिलने के लिए समय मांगा था। हाल ही में तिरुवनंतपुरम सांसद ने कहा था कि वह मिलकर सारी बातें स्पष्ट करेंगे। खास बात है कि यह बैठक ऐसे समय पर हुई, जब थरूर लगातार कांग्रेस की बड़ी बैठकों से दूरी बनाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयानों के चलते भी पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए थे। कहा जा रहा था कि वह कोच्चि में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उचित सम्मान नहीं दिए जाने के चलते नाराज थे। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा।का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.