नई दिल्ली, जून 17 -- भारत के दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों को एक नई दिशा मिली है। देश के पहले पेशेवर माउंटेन और एवलांच रेस्क्यू संगठन टीएमआर (TMR) ने नागरिक विशेषज्ञता और सैन्य क्षमता के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया है। इस अभूतपूर्व बदलाव के पीछे मुख्य चेहरा हैं हेमंत सचदेवा, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत की आपदा तैयारियों को वैश्विक स्तर पर ला खड़ा किया है। पिछले एक दशक में हेमंत सचदेवा और उनकी टीम ने न केवल सैकड़ों बेशकीमती जानें बचाई हैं, बल्कि भारतीय सेना के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का एक नया सुरक्षा चक्र तैयार किया है। हेमंत सचदेव के नेतृत्व में TMR ने पिछले दस वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत की उत्तरी सीमाओं के बेहद खतरनाक और संवेदनशील इलाकों मे...