चांदीपुर (ओडिशा), अप्रैल 29 -- NASM SR missile Salvo Launch: भारत की समुद्री आक्रमण क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने बुधवार को कम दूरी की पोत विध्वंसक मिसाइल प्रणाली यानी Naval Anti-Ship Missile-Short Range (NASM-SR) का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह 'सॉल्वो लॉन्च' था। 'साल्वो लॉन्च' का अर्थ एक ही लॉन्चर से कुछ ही सेकंड के भीतर कई मिसाइल तेजी से और लगातार दागे जाने से है। दुश्मन की रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने के लिए डिजाइन की गई यह रणनीति उच्च सटीकता वाले, एक के बाद एक हमले सुनिश्चित करती है। यह परीक्षण ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट से दूर नौसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए किया किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, नौसेना, भारतीय वायुसेना और परियोजना में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.