नई दिल्ली, मई 18 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पाकिस्तान ने रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में 8000 सैनिकों को तैनात किया है। पाकिस्तानी आर्मी के इन सैनिकों के अलावा शहबाज सरकार ने 16 JF-17 लड़ाकू जहाज और एक एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी अरब की रक्षा के लिए भेजा है। बता दें, पाकिस्तान के इस पूरे डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तानी अधिकारी ही संचालित कर रहे हैं, लेकिन पारस्परिक रक्षा समझौते के तहत इसका पूरा खर्च सऊदी अरब उठा रहा है। पाकिस्तान के इस अभियान में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय जेएफ-17 बना है, जिसे पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है।क्या है JF-17 फाइटर जेट? पाकिस्तान और चीन द्वारा मिलकर बनाए गए इस हल्के फाइटर जेट को पाक वायुसेना बड़े स्तर पर प्रयोग करती है। इस फाइटर जेट को पाकिस्तान में जेएफ-17 थंडर और चीन में एफसी-1 सियोलोंग कहा जाता है।n...