तेहरान, मार्च 1 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को भी इजरायल और अमेरिका ने हमलों में मार गिराया है। खामेनेई के मारे जाते ही ईरान में 47 साल से चला आ रहा इस्लामिक शासन अब समाप्त हो गया है। इसके साथ ही अब चर्चा है कि अमेरिका कि पिट्ठू सरकार ही ईरान में कमान संभाल सकती है। अमेरिका में रह रहे ईरान के क्राउन प्रिंस रजा पहलवी को ही ईरान में अब सत्ता मिलने के कयास लग रहे हैं। इस बीच एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि आखिर ईरान में खामेनेई के मारे जाने के बाद क्या बदल जाएगा। यही नहीं खामेनेई के मारे जाने से मिडल ईस्ट में भी बहुत कुछ बदल जाएगा। इसके कारण इजरायल सुपर पावर के तौर पर उभर सकता है। इसकी वजह यह है कि ईरान की सेना के समर्थन से चलने वाले उग्रवादी समूहों हमास, हूती और हिजबुल्लाह अब कमजोर हो जाएंगे। माना जाता रहा है कि इन तीनों को ईर...