नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य के बजट में पिछले वर्ष के मुकाबले 137 करोड़ की आंशिक बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को 13,030 करोड़ बजट दिया है, जो कुल बजट का 12.57 प्रतिशत है। बजट में नवजात शिशुओं के लिए एक विशेष योजना 'अनमोल' की घोषणा की गई है। इस योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली सरकार नवजात बच्चों को असाध्य जेनेटिक बीमारियों से बचाव के लिए अनमोल योजना शुरू करेगी। अनमोल योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होगा। कई बच्चे असाध्य जेनेटिक बीमारियों के साथ जन्म लेते हैं। बच्चों के बड़े होने के साथ बीमारी सामने आती है। तब तक देर हो चुकी होती है। नई योजना के तहत सरकारी व निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात बच्चों के खून के नमूने लेकर उसके एक बूंद से थैलेसीमिया सहित 56 तरह की जेनेटिक बीमारियों की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.