अहमदाबाद, मार्च 19 -- गुजरात सरकार ने विधानसभा में 'गुजरात समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश कर दिया है। जल्द ही गुजरात में सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव इन रिलेशनशिप से संबंधित कानून एक जैसे होंगे। इस विधेयक के पारित होने के बाद इस्लाम धर्म में प्रचलित हलाला प्रथा को रोकने का भी प्रावधान है। आइए जानते हैं कि ये हलाला प्रथा क्या है और इसकी आलोचना क्यों की जाती है।क्या है हलाला प्रथा हलाला मुस्लिम समुदाय में प्रचलित एक विवादित प्रथा है। इसे निकाह हलाला भी कहा जाता है। मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार, इस प्रथा में यदि किसी महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया और दोबारा उसी महिला से शादी करना चाहता है, तो उसे एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसे निकाह हलाला कहते हैं। इसमें तलाकशुदा महिला को किसी दूसरे पुरुष ...