नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- पूर्वोत्तर भारत की जीवन रेखा माने जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़े फोर लेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दार्जिलिंग जिले में NH-327 के 31.02 किलोमीटर लंबे बागडोगरा-पानीटंकी-खरीबारी-गलगलिया खंड को चार लेन करने के लिए 2077.18 करोड़ रुपये की मंजूरी की घोषणा की है। यह परियोजना न केवल स्थानीय यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के साथ भारत के व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को भी नई रफ्तार देगी। 31.02 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसपर 2077.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के तहत 3 बड़े पुल, 1 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), दोनों ओर सर्विस रोड और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 5 एलिफ...