नई दिल्ली, मार्च 25 -- केंद्र सरकार ने बुधवार को 28,840 करोड़ रुपये की लागत से 10 साल की 'संशोधित उड़ान' योजना को मंजूरी प्रदान की जिसके तहत देश में 100 नए हवाई अड्डों और 200 आधुनिक हेलीपोर्ट का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। उल्लेखनीय है कि छोटे तथा मझौले शहरों को देश के हवाई नेटवर्क में शामिल करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) 'उड़ान' की शुरुआत साल 2016 में की गई थी और पहली फ्लाइट दिल्ली से शिमला के बीच अप्रैल 2017 में शुरू हुई थी। इसके तहत 95 नये हवाई अड्डों की शुरुआत की गयी है जिनमें ज्यादातर पुरानी हवाई पट्टियों और उपेक्षित हवाई अड्डों को विकसित करके बनाये गये हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.