क्या है रोमन कोलोसियम, मेलोनी संग जिसकी सैर पर निकले PM मोदी; क्यों खास है ये मुलाकात?
नई दिल्ली, मई 20 -- इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी संग रोम की खूबसूरती निहारते नजर आ रहे हैं। मेलोनी ने यहां खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर उन्हें अपना दोस्त बताया। मेलोनी ने PM के लिए डिनर भी होस्ट किया। इसके बाद पीएम मोदी मेलोनी संग 'रोमन कोलोसियम' पहुंचे जहां वे जगमगाती रोशनी में चमकते इस ऐतिहासिक इमारत की गलियारों में टहलते और गुफ्तगू करते नजर आए। गौरतलब कि पीएम मोदी और मेलोनी के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग और व्यक्तिगत दोस्ती जगजाहिर है। ऐसे में दफ्तरों से इतर, कोलोसियम के ऐतिहासिक बैकड्रॉप में घूमना यह दिखाता है कि दोनों देशों के रिश्ते केवल कागजी समझौतों तक सीमित नहीं हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.