नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार ने रविवार को पेश किए गए बजट 2026 में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए बायो-मिक्स CNG को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार का मानना है कि आने वाले सयम में एनर्जी से जुड़ी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेडिशनल फ्यूल के बजाय इनवायरमेंट-फ्रेंडली ऑप्शंस की ओर बढ़ना होगा। यही वजह है कि बायो-मिक्स CNG को महत्व देते हुए अब इसे टैक्स में राहत देने का फैसला किया गया है।आखिर क्या है बायो-मिक्स CNG? बायो-मिक्स CNG दरअसल ट्रेडिशनल कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और बायोगैस का मिश्रण होता है। बायोगैस गोबर, कृषि अवशेष, जैविक कचरे और अन्य ऑर्गेनिक वेस्ट से तैयार की जाती है, जिसे प्रोसेस कर कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG बनाया जाता है। जब इस CBG को CNG के साथ मिलाया जाता है, तो उसे बायो-मिक्स CNG कहा जाता है। यह ईंधन ट्रेडिशनल CNG ...