कोलकाता, जून 2 -- पश्चिम बंगाल में 15 साल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे गंभीर आंतरिक संकट से गुजर रही है। हालिया 2026 के विधानसभा चुनावों में करारी हार के ठीक बाद पार्टी के अंदर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसे 'साइनगेट' का नाम दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमा किए गए कुछ आधिकारिक दस्तावेजों पर टीएमसी के ही कई विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर होने के आरोप लगे हैं। इस मामले ने पार्टी के भीतर की गुटबाजी को उजागर कर दिया है और सीआईडी (CID) जांच शुरू हो गई है।क्या है 'साइनगेट' या फर्जी हस्ताक्षर विवाद? यह पूरा विवाद 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के मुख्य सचेतक (व्हिप) की नियुक्ति के लिए सौंपे गए दस्तावेजों को लेकर है। आरोप है कि विधानसभा में...