वॉशिंगटन, मई 1 -- What is Falkland Islands: ईरान-अमेरिका संघर्ष और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार की लीक हुई एक आंतरिक मेल ने अब वैश्विक कूटनीति में हड़कंप मचा दिया है। साथ ही अटलांटिक क्षेत्र में एक नया भू-राजनीतिक विवाद भी खड़ा कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की एक आंतरिक ईमेल लीक हो गई है, जिसमें दक्षिणी अटलांटिक में स्थित छोटे से द्वीप समूह फॉकलैंड द्वीप समूह (Falkland Islands) पर कुछ ऐसी अमेरिकी रणनीति का पता चला है, जिससे न केवल अमेरिका और उसके सबसे पुराने सहयोगी ब्रिटेन को हिला कर रख दिया दिया है, बल्कि दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेंटीना को भी अपनी संप्रभुता का दावा करने का दुर्लभ मौका मिल गया है।ईमेल में क्या है? इस विवाद की वजह पेंटागन का वह अंदरूनी ईमेल है, जिसमें उन नाटो स...