क्या है नया E100 इथेनॉल ईंधन? क्या ले पाएगा पेट्रोल की जगह? जानिए इसके फायदे और नुकसान
नई दिल्ली, जून 14 -- भारत को प्रदूषण मुक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100 पर्सेंट इथेनॉल यानी E100 ईंधन के नियमों को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के बाद अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई क्रांति आने वाली है। देश की बड़ी-बड़ी कार कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टोयोटा, एमजी और हुंडई अब ऐसे इंजन बनाने की तैयारी में जुट गई हैं जो पूरी तरह से इस नए और सस्ते ईंधन पर चलेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह E100 ईंधन क्या है, इसके क्या फायदे हैं और क्या यह आपकी मौजूदा कार में डल सकता है तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है।क्या है यह E100 ईंधन? सीधे और आसान शब्दों में कहें तो E100 ऐसा पेट्रोल है जिसमें 100 फीसदी इथेनॉल होता है। इसमें पारंपरिक पेट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.