ठाणे, मई 28 -- महाराष्ट्र के कल्याण (ठाणे) में स्थित करीब 450 साल पुराना दुर्गाड़ी किला एक बार फिर हिन्दू-मुस्लिम राजनीतिक का अखाड़ा बन गया है। बुधवार (27 मई) को यह ऐतिहासिक किला तब सियासी और धार्मिक लड़ाई का केंद्र बन गया, जब सत्ताधारी भाजपा और विरोधी शिवसेना के कार्यकर्ताओं की पुलिस से हिंसक झड़प हो गई। दरअसल, पुलिस ने बकरीद की नमाज़ को देखते हुए उस किले में स्थित मंदिर में हिन्दुओं के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगा दी थी। इस रोक ने दोनों समुदायों के बीच तनाव और टकराव पैदा कर दिया। ताजा विवाद ने इस ऐतिहासिक किला परिसर में मालिकाना हक, पूजा के अधिकार और राजनीतिक प्रतीकों को लेकर सदियों पुराने विवाद को फिर से जिंदा कर दिया है। दरअसल, इस किले में एक मस्जिद और एक मंदिर, दोनों मौजूद हैं और यह महाराष्ट्र के सबसे संवेदनशील धार्मिक विवादों में से एक ...